पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साउंड सिस्टम खराब, सीएम की बात नहीं समझ सके विद्यार्थी

साउंड सिस्टम खराब, सीएम की बात नहीं समझ सके विद्यार्थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्यार्थियांे मंे हौसला बढ़ाने के लिए सोमवार हम छू लंेगे आसमां कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय मंे हुआ। मंच से कृिष राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार को स्वयं मंच के सामने बैठे टॉपर विद्यार्थियांे से पूछना पड़ा- बच्चांे आपने सीएम को सुना, लेकिन आवाज साफ नहीं थी, कुछ समझ आया कि नहीं, टॉपरांे ने एक स्वर मंे कहा- नहीं आया।

इसके बाद मंत्री ने कहा- मैं आपको बताता हूं हमारे मुख्यमंत्रीजी ने क्या कहा। जीवन मंे अवसरांे की कमी नहीं है, आप कभी हतोत्साहित मत होना, पढ़कर आगे बढ़ो और अच्छे से पढ़ो। आपके आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। असफलता से घबराना मत, आप अनपढ़ रहकर भी आसमां छू सकते हो। कलेक्टर अशोक वर्मा ने कहा- 70 प्रतिशत अंक से ज्यादा लाने की कोशिश करो, जीवन में कभी हार मत मानना। संकल्प लेकर आगे बढ़ाे। आदिवासी विकास विभाग आयुक्त शकुंतला डामोर ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 1000 बच्चांे को गणित और 1600 को विज्ञान विषय दिलाओ।

राज्य मंत्री ने पूछा- कुछ समझ में आया, बच्चे बोले- नहीं, मंत्री ने ही दोबारा कार्यक्रम का उद्देश्य बताया और सीएम की बात विस्तार से समझाई

खरगोन. कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय मंे उपस्थित स्कूलांे के टॉपर।

ऐसी आई परेशानी : संबोधन में िबजली गुल, पसीना पोछते रहे विद्यार्थी

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हो गया। सीएम के लाइव संबोधन के पूर्व बोल रहे डीईओ तो बैठ गए, लेकिन आवाज साफ नहीं होनेे के साथ दिखाई भी स्पष्ट नहीं दे रहा था। माइक टेबल को डीईओ ने मंच से हटवाए। अतिथियों के संबोधन के बीच 5 मिनट के लिए िबजली गुल हो गई। पंखांे की गति कम होने से 400 विद्यार्थी पसीना पोछते रहे।

मास्टर ट्रेनर देंगे गाइडेंस

70 प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थियांे को कॅरियर गाइडंेस 21 से 31 मई तक होगा, इसमंे 2720 विद्यार्थी है।

12वीं मंे 70 प्रतिशत से कम अंक लाने वालांे की 4 से 14 जून तक काउंसिलिंग।

10वीं, 11वीं व 12 वीं के फेल विद्यार्थियांे को 18 से 28 जून तक नई राह दिखाई जाएगी।

30 मिनट की काउंसिलिंग होगी हर सब्जेक्ट की, इसमंे व्यवसायिक पाठ्यक्रम के व्याख्याता हांेगे।

36 व्यवसायिक शिक्षक, 3 मास्टर ट्रेनर कर रहे कॅरियर गाइडंेस, पहले दिन 12 ही पहुंचे।

सीएम शिवराज के 3 संदेश

1. माता-पिता बच्चांे पर कॅरियर चुनने के लिए दबाव नहीं डालना चाहिए।

2. कॅरियर उसी क्षेत्र मंे बनाओ, जिसमंे आपकी रुचि हो।

3. अपने सपनांे को मरने नहीं देना।

खबरें और भी हैं...