पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आश्वासन पर माना एसोसिएशन हड़ताल खत्म, आज से चलेंगी बसें

आश्वासन पर माना एसोसिएशन हड़ताल खत्म, आज से चलेंगी बसें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में सोमवार से बस एसोसिएशन संगठन की अनिश्चितकालीन हड़ताल यात्रियों के लिए मुसीबत बनी। सुबह से बस स्टैंड पर आए यात्री फंस गए। मजबूर और मरीज 200 से 1 हजार रुपए में निजी वाहन से घर पहुंचे। कोर्ट में आने वाले लोग पेशी पर नहीं आ पाए। वकीलों ने उनकी तारीख आगे बढ़ाई। ऐसाेसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया सरकार 10 प्रतिशत किराया वृद्धि पर पहले ही राजी थी। अब कुछ और मांगों को मानने का आश्वासन मिला है। इसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है।

बस एसोसिएशन की 40 फीसदी किराए की मांग पर हड़ताल के कारण 30 हजार से ज्यादा लोग परेशान हुए। जिलेभर में 700 से ज्यादा बसों का संचालन नहीं हुआ। शहर के बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर जिलेभर से आने वाले 500 से ज्यादा लोग फंस गए। मजबूरी में लोग रिश्तेदारों और लॉज में रुके। वरिष्ठ अभिभाषक सीके पाठक ने बताया हड़ताल के कारण 200 से ज्यादा लोग पेशी पर नहीं आ पाए। मुल्ठान से अनोखीलाल, भीकनगांव के सादिक जैसे लोग नहीं पहुंचे। कोर्ट में तारीख आगे बढ़ाई। हड़ताल के कारण व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। शहर में 1 करोड़ से ज्यादा का व्यापार नहीं हो पाया। उधर, बैंकों में लेनदेन भी कम हुआ।

निजी वाहनों ने ज्यादा किराया लिया- मजबूरी में लोग ऑटो व निजी वाहन से अपने घर पहुंचे। बिस्टान के पिंटू ने परिवार के साथ ऑटो चालक को 200 रुपए दिए। सेंधवा व बड़वानी के लिए निजी वाहन संचालकों ने 200 से 300 रुपए तक किराया लिया।

अाश्वासन पर माना एसोसिएशन, आज से चलेंगी सभी रूटों की बसें

बस स्टैंड पर यात्री दिनभर परेशान हुए।

भास्कर संवाददाता | खरगोन

बीमार लोग फंसे

जिला अस्पताल में पांच दिन से भर्ती गदरीबाई बस स्टैंड पर पहुंचकर फंस गई। परिजन प्यारसिंह ने बताया तीन घंटे से बस का इंतजार किया। अब रिश्तेदार से पैसे लेकर निजी वाहन से घर जाएंगे। सेंधवा के चाचरिया से खरगोन इलाज के लिए आई डायनाबाई परेशान हुई। शाम 4 बजे निजी वाहन से रवाना हुए। केली जाने वाले घनश्याम व रामलाल ने बताया एक छोटे वाहन चालक से फोन पर बात की, उसने भी इनकार कर दिया।

बीमार लौटे, ट्रक पर बैठकर इंदौर पहुंचे यात्री

कसरावद |
गर्मी के बीच यात्री बस हड़ताल ने यात्रियों को परेशान कर दिया। बस ऑपरेटर एसोसिएशन की विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को यात्री बसें क्षेत्र में नहीं चली। यात्रियों को जो साधन मिला उससे निकल गए। कुछ यात्री लोडिंग फोर व्हीलर वाहन चालकों से गंतव्य तक पहुंचाने की मिन्नतें की। इंदौर निवासी अभिभाषक अजय कानूनगो ने बताया सुबह इंदौर पहुंचने के लिए 6 बजे बस स्टॉप पर पहुंचा तो पता चला बसें आज नहीं चलेंगी। घंटों इंतजार बाद आखिरकार ट्रक से इंदौर पहुंचना पड़ा। स्वाति सोलंकी ने बताया बीमार सास का इलाज कराने के लिए इंदौर का अपाइंटमेंट था। बस नहीं चलने से कुछ देर रुके उसके बाद घर लौट गए। अभिषेक, नितिन शिवहरे ने बताया इंटरव्यू के लिए पीथमपुर जाना था। बाइक से मजबूरी में जाना पड़ रहा है। गोकुल रमा दुर्गा ने बताया लोडिंग वाहन पर सवार होकर घर धामनोद जाना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...