खरगोन | जीएसटी की वेबसाइट की स्पीड धीमी होने से रिटर्न दाखिल नहीं हो पा रहे हैं। स व्यापारी 20 की जगह 22 मई तक रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। जीएसटी का मासिक रिटर्न 3 बी जिले के करदाताओं को महीने की 20 तारीख तक अपलोड करना होता है। अप्रैल के रिटर्न की आखिरी तारीख 20 मई को बढ़ाकर 22 मई कर दिया है।