सरकारी तलैया : मिट्टी डाल अतिक्रमण पर नोटिस देंगे
खरगोन | शहर के जैतापुर स्थित सरकारी स्कूल के पास सरकारी तलैया की जमीन पर मिट्टी डालकर अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को तहसीलदार और नपा नोटिस देगी। सरकारी तलैया पर छह माह में दोबारा अतिक्रमण किया जा रहा था। कांग्रेसी पार्षदों की शिकायत पर तत्कालीन तहसीलदार डॉ. नरेंद्र यादव ने पंचनामा बनाया। जांच में राजू शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा मिट्टी डालकर अतिक्रमण करना सामने आया है। तहसीलदार ने नपा सीएमओ निशिकांत शुक्ला को पंचनामा बनाकर दिया है। अब नपा और तहसीलदार नोटिस देगे। छह माह में दो बार अतिक्रमण के बाद अब तहसीलदार ने निर्णय लिया है कि इस बेशकीमती जमीन पर सरकारी जमीन का बोर्ड लगाएंगे। इससे अब कोई अतिक्रमण नहीं कर पाए।