पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20% लाइनलॉस, 25 साल पुराने तार ट्रांसफार्मर बदलने से होगा 7%

20% लाइनलॉस, 25 साल पुराने तार-ट्रांसफार्मर बदलने से होगा 7%

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में 25 साल पुराने तार और ट्रांसफार्मर जल्द ही एकीकृत ऊर्जा विकास योजना से बदले जाएंगे। लगभग पांच करोड़ का विद्युतीकरण व्यवस्थाओं पर खर्च होंगे। योजना का काम तो अप्रैल माह में ही शुरू होना था लेकिन ठेकेदार के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। अब अफसरों का कहना है 15 दिन के अंदर काम शुरू होगा। अफसरों के मुताबिक करीब 20% बिजली का लॉस बिजली चोरी या लाइन के खस्ताहाल होने से हो रहा है। योजना के क्रियान्वयन के बाद लाइन लॉस 7% तक लाने का प्रयास किया जाएगा।

बिजली कंपनी के माध्यम से जल्द ही काम शुरू होगा। कार्यपालन यंत्री रविकांत रंजन ने बताया कि बिजली की बर्बादी, लगातार बिना रुकावट बिजली देने के लिए बिजली कंपनी ने 5 करोड़ रुपए की आईपीडीएस योजना बनाई है। इस योजना के तहत सर्वे हो चुका है। तारों के जाल की जगह केबल और नए ट्रांसफार्मर लगेंगे। सब स्टेशनों का मेंटेनेंस भी होगा ऐसे में लोगों को बिना रुकावट बिजली मिल सकेगी।

15 दिन में शुरू हो जाएगा काम

कई जगह ओवरलोड ट्रांसफार्मर चल रहे हैं।

100 की जगह 150 तक कनेक्शन

शहर में पांच केंद्रों पर 450 ट्रासंफार्मर से कनेक्शन दिए हैं। इनमें 25 प्रतिशत से ज्यादा ओवरलोड है। 100, 200 और 315 किलो वोल्ट एमपीएस के ट्रांसफार्मर पर क्षमता से ज्यादा कनेक्शन है। यहां 100 से 300 तक कनेक्शन होना था, लेकिन 150 से 400 तक कनेक्शन संचालित है। जबकि 11 केवी के तार 80 किमी, 33 केवी के तार 35 किमी और एलटी लाइन के तार 350 किमी के लगे हैं।

20 से ज्यादा स्थानों पर ओवरलोड की शिकायतें घटेंगी

शहर के आजादनगर, वल्लभनगर, जैतापुर, मोहन टॉकीज, उत्कृष्ट स्कूल, बीटीआई रोड, सराफा सहित 20 से ज्यादा जगह ओवर लोड की शिकायतें मिल रही है। यहां बार-बार शार्ट सर्किट और अन्य परेशानी होती है। राजनगर के रहवासी सन्नी पंचोली, मुकेश राठौड़, गजेंद्र मंडलोई ने बताया यहां ट्रांसफार्मर के ज्यादा कनेक्शन है। एक सप्ताह मंे दो बार तार टूट चुके हैं। ट्रांसफार्मर पर शार्ट सर्किट होता है। अचानक तार टूटने से दुर्घटना हो सकती है। इसी तरह घाटी मार्ग के साजिद शेख, अब्दुल खान ने कहा कि तार 15 से 20 साल पुराने हैं।

एक माह का पांच करोड़ रुपए देते हैं

33 हजार 500 हैं शहर में बिजली कनेक्शन

90 लाख यूनिट मासिक खपत गर्मी मंे

5 करोड़ से ज्यादा का उपभोक्ता भरते हैं बिल

60 लाख यूनिट मासिक खपत सर्दी में

3.5 करोड़ के आसपास भरते हैं बिल

जल्द काम शुरू होगा

15 दिन में काम शुरू हो जाएगा। नए केबल व ट्रांसफार्मर लगेंगे। सुविधा बढ़ेगी व लाईन लॉस घटेगा। रविकांत रंजन, कार्यपालन यंत्री, बिजली कंपनी

खबरें और भी हैं...