पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विकास यात्रा : लिक्खी में राज्यमंत्री बोले बुजुर्गों को तीर्थदर्शन कराएं

विकास यात्रा : लिक्खी में राज्यमंत्री बोले-बुजुर्गों को तीर्थदर्शन कराएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास यात्रा को लेकर रविवार राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार लिक्खी पहुंचे। यहां सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा के साथ भूमिपूजन किया। गुर्जर समाज की धर्मशाला का लोकार्पण किया।

सभा में राज्यमंत्री पाटीदार ने कहा- प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर गरीब को सस्ता अनाज, खुद का मकान, सस्ती बिजली के साथ ही मूलभूत सुविधाएं मिलें, जो इस देश के नागरिक का मौलिक अधिकार हैं। मुख्यमंत्री ने किसान समृद्धि योजना के साथ ही मुख्यमंत्री असंगठित मजदूर योजना भी किसानों के लिए बनाई है। अब तक जिले में साढ़े चार लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बुजुर्ग को परिवार के बेटे की तरह तीर्थदर्शन कराएं। इसके लिए उन्होंने यह सभी योजना चला रखी हैं। इसका प्रदेशवासी लाभ भी ले रहे हैं, जो इन योजनाओं की जानकारी नहीं रखते, लाभ नहीं लिया उन्हें इन विकास यात्राओं के माध्यम से अंतिम व्यक्ति जानकारी दे रहे हैं।

लिक्खी में ग्रामीणों के साथ राज्यमंत्री।

खबरें और भी हैं...