खरगोन लायनेस क्लब को मिले कई अवॉर्ड
खरगोन | द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस-लायनेस डिस्ट्रिक्ट-3233 जी-1 खुशियां कान्फ्रेंस इंदौर में हुआ। इसमें लायनेस क्लब खरगोन ने कई अवॉर्ड जीते। सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष, सर्वश्रेष्ठ सचिव, सर्वश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष, सर्वश्रेष्ठ चेयरपर्सन के अलावा भिक्षावृत्ति से शिक्षावृत्ति की ओर, योग शिविर व स्वास्थ्य गतिविधि, दिव्यांग एवं वृद्धजन पर आधारित गतिविधियों के लिए अवॉर्ड मिले। अध्यक्ष प्रीति पंड्या ने अवॉर्ड लिए। चेयर पर्सन सरोज व्यास, सचिव रेखा त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष भानुप्रिया कानूनगो, सरोज ठक्कर, चेयर पर्सन राजकुमारी कुमरावत, रचना भावसार की टीम ने अवॉर्ड कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अवॉर्ड लिए।