पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साफ करवाया फिर खरीदा समर्थन मूल्य पर चना

साफ करवाया फिर खरीदा समर्थन मूल्य पर चना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समर्थन मूल्य में चना खरीदने के पूर्व किसानों से अधिकारी चना को साफ करवा रहे हैं। इसके बाद इसकी खरीदी कर रहे हैं। अफसरों ने किसानों से घर पर ही चना चुनकर लाने का कहा है।

शुक्रवार को विपणन संघ की ओर से चना खरीदा। खरगोन के किसान दीपक पटेल का चना समर्थन मूल्य में खरीदा गया। लेकिन संघ के अफसरों ने किसान पटेल को चने को साफ कराने का कहा। किसान को मंडी में साफ कराने के लिए प्रति बोरी 60 रुपए लग गए। विपणन संघ के वरिष्ठ सहायक आरएम शर्मा ने बताया कि किसानों से साफ चना ही खरीदा जा रहा है। चने का माश्चर्य 14 प्रतिशत से अधिक रहा तो इसे नहीं खरीदा जा रहा है।

जिला मुख्यालय से हटाकर तहसील में किया खरीदी केंद्र

समर्थन मूल्य पर चना की खरीदी को लेकर किसानों को खरीदी केंद्र बदलने से परेशानी हो रही है। साटकूर के किसान लक्ष्मीनारायण डोंगरे ने 8 किमी दूर कसरावद केंद्र की बजाय 45 किमी दूर जिला मुख्यालय स्थित केंद्र पर उपज पहुंचाने के एसएमएस मिलने की गुरुवार खाद्य विभाग में शिकायत की। उन्हें बुधवार रात में मैसेज मिला व गुरुवार सुबह फसल केंद्र पर लाने को कहा। मामले को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। किसान ने बताया शुक्रवार दोपहर 12 बजे समस्या हल हो गई।

खबरें और भी हैं...