ट्रांसफर आॅफ पॉवर से आजादी बाद कांग्रेस को सौंपी थी सत्ता
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में संत श्रीश्री 1008 श्री पूर्णानंदजी महाराज की स्मृति में श्री पूर्णानंद व्याख्यान मंच ने रात 9 बजे नपा टाउन हाल में भारत आदर्श हिंदू राष्ट्र कैसे बने विषय पर व्याख्यान रखा।
इसमें हिंदू जाग्रति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ. चारुदत्त पिंगले ने कहा, अंग्रेजों ने 1935 में इंडिया इंडिपेंट एक्ट बनाया था। जब उन्हें लगा कि हम अब भारत से जाने वाले हैं तो उन्होंने ट्रांसफर ऑफ पॉवर कर कांग्रेस को सत्ता सौंप दी। कांग्रेस में सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल को पीएम के लिए पसंद किया गया, लेकिन जवाहरलाल नेहरू व महात्मा गांधी नाराज हो गए। महात्मा गांधी की जिद के कारण नेहरू को पीएम बनाया गया है। जो कांग्रेस को पॉवर सौंपना है। डॉ. पिंगले ने कहा हिंदुओं के बारे में हजारों वर्ष की गुलामी का भ्रम फैलाया जा रहा है। जबकि 1947 में देश के आजादी के दौरान 415 हिंदू राजा थे। जबकि 150 मुस्लिम राजा। इतिहास को गलत तरह से पेश किया गया है। इस दौरान डॉ. चंद्रजीत सांवले, दीपक कानूनगो, अजय जैन, सुनील चौधरी, अजय भट्ट, दीप जोशी आदि मौजूद थे।
विदेशी ताकतें देश में फैला रही है जातिवाद- पिंगले दोपहर में शहर पहुंचे। उन्होंने सामाजिक संगठनों से मुलाकात की। दोपहर बाद 4 बजे रेस्ट हाउस में पत्रकारों से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा भारत ही ऐसा देश है जहां जनसंख्या के आधार पर हिंदू राष्ट्र नहीं है। जबकि कई विश्व में कई देश जनसंख्या के आधार पर है। हाल में चल रहे जातिवाद के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ बताते हुए कहा कि सब हिंदू है। मिलजुलकर रहें। हिंदू धर्म सब लोगों को अपने धर्म को मानने की सहमति देता है। उन्होंने कहा गोवा, त्रिपुरा सहित कुछ राज्यों में गोमांस खुले में बिक रहा है। वहां की सरकार के लोग भी इसका समर्थन करते हैं। ऐसे लोगों का हम विरोध करते हैं।
बांग्लादेशियों को बसाना चाहती है बंगाल सरकार
उन्होंने कहा राम मंदिर बनना चाहिए। इसके पहले मंदिर की सुरक्षा होना जरूरी है। डॉ. पिंगले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार साल के कार्यकाल की प्रशंसा की। पश्चिम बंगाल में जारी हिंसा के बारे में कहा कि वहां की सरकार बांग्लादेशी लोगों को भारत में बसाना चाहती है। यह देश के लिए खतरनाक है। विश्व हिंदू परिषद के डॉ. प्रवीण तोगड़िया के बारे में उन्होंने कहा सबको मिलकर समस्या का हल निकालना चाहिए। यदि किसी के विचार नहीं मिलते तो उसे अलग संगठन बनाने का अधिकार है। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश समिति सदस्य रवि जायसवाल, डॉ. दिनेश रघुवंशी आदि मौजूद थे।
डॉ. चारुदत्त पिंगले।
टाउनहाल में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन सुनने पहुंचे।