पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच से ज्यादा व्यापारियों के पास ई वे बिल नहीं मिला, लगेगी पेनल्टी

पांच से ज्यादा व्यापारियों के पास ई वे बिल नहीं मिला, लगेगी पेनल्टी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन | जिले में 1 अप्रैल से ई वे बिल लागू होने के बाद वाणिज्यकर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की जांच की गई। इसमें गुजरात से आने वाले दो बसों से कपड़ा व आरओ संबंधी सामान जब्त किया। करीब 20 से ज्यादा व्यापारियों का माल कार्यालय में लाया गया। यहां पांच से ज्यादा व्यापारियों के पास पास बिल नहीं मिला। व्यापारियों पर कार्रवाई होगी।

एक राज्य से दूसरे राज्य में 50 हजार रुपए के ज्यादा के माल परिवहन ई वे बिल के अंतर्गत आएगा। वाणिज्यकर टीम ने अहमदाबाद और सूरत से आई दो बसों में भरा माल जब्त किया है। इसमें कुछ व्यापारियों के पास ही बिल मिला था। पांच से ज्यादा के पास बिल नहीं था। वाणिज्यकर अधिकारी रजनीश पटेल ने बताया व्यापारियों पर पेनल्टी की कार्रवाई कर रहे हैं। व्यापारी श्याम रघुवंशी, अतुल, अब्दुल का कहना है ई वे बिल से व्यापार प्रभावित होगा। अफसर कही भी कार्रवाई के नाम पर माल जब्त करेंगे।

गुजरात से कपड़ा व दक्षिण से पहुंचता है नारियल

वाणिज्यकर अधिकारी ने कहा जिले में गुजरात से कपड़ा और दक्षिण के राज्यों से नारियल बड़ी मात्रा में आता है। इसकी जांच कर रहे हैं। साथ ही ट्रांसपोर्ट संचालकों को भी बिना ई वे बिल से परिवहन नहीं करने को कहा है।

खबरें और भी हैं...