पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंबेडकर जयंती आज : निकलेगी शोभायात्रा

आंबेडकर जयंती आज : निकलेगी शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्कृष्ट स्कूल मैदान से शोभायात्रा, टीआईटी कॉम्पलेक्स में में सभा

भास्कर संवाददाता | खरगोन

भारत र| डॉ. भीमराव आंबेडकर बाबा साहेब की 127वीं जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बाबा के जयंती समारोहपूर्वक मनाने की तैयारियां की है। अनुसूचित जाति, जनजाति संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेश्वर बड़ोले, संरक्षक राजेंद्र पंवार ने बताया शाम 4 बजे उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 1 से शोभायात्रा निकलेगी। मुख्य मार्गों से होकर शाम 6 बजे टीआईटी कॉम्पलेक्स पहुंचेगी। रैली में ढोल-मांदल के साथ आदिवासी लोकगीत गायक रघुनाथ वसानिया प्रस्तुतियां देंगे। युवा नशामुक्ति पर आधारित नाटक का मंचन होगा। सभा में नागपुर के सतीश पेंड्राम और छिंदवाड़ा के सुरेश पासवान बाबा साहेब के संघर्षों एवं बलिदान पर संबोधित करेंगे।

टाउनहाल में संगोष्ठी

नपा टाउनहाल में सुबह 11 बजे विचार गोष्ठी होगी। राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार व कलेक्टर अशोक वर्मा की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा। इसी तरह राष्ट्रवादी आंबेडकर विचार मंच के रहीमपुरा स्थित प्रतिमा परिसर में माल्यार्पण, गोष्ठी आदि कार्यक्रम होंगे।

खबरें और भी हैं...