पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक ही दिन पीपीटी जेईई मेंस परीक्षा, 200 में से 41 परीक्षार्थी हुए वंचित

एक ही दिन पीपीटी-जेईई मेंस परीक्षा, 200 में से 41 परीक्षार्थी हुए वंचित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन स्तरीय वेरिफिकेशन के चक्कर में उलझे परीक्षार्थी, 181 पर शिकायत की

भास्कर संवाददाता | खरगोन

पीपीटी और जेईई मेंस की परीक्षा एक साथ कराए जाने से जिले में 41 छात्र पीपीटी परीक्षा से वंचित रह गए। मामले में एक छात्रा ने 181 पर शिकायत की है। दोनांे ही परीक्षाएं एक ही दिन कराई गई। जबकि छात्रांे ने दोनांे परीक्षाआंे मंे शामिल होने के लिए आवेदन किए थे।

व्यापम ने रविवार को जेईई मेंस और प्री-पोलिटेक्निक टेस्ट की परीक्षा कराई। खरगोन मंे पोलिटेक्निक कॉलेज मंे पीपीटी की परीक्षा कराई। विद्यार्थियांे के लिए सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 बजे शाम चार बजे तक परीक्षा आयोजित की गई थी। जबकि जेईई मेंस की परीक्षा बोरावां इंजीनियरिंग कॉलेज मंे सुबह 9 बजे हुई। पीपीटी की परीक्षा देने के लिए रविवार को 200 विद्यार्थी पहुंचे। दो शिफ्टों मंे विद्यार्थियांे को परीक्षा देना था। पहले मंे सुबह 9 से 11 बजे मंे 100 परीक्षार्थियांे को परीक्षा देना था लेकिन जेईई के चक्कर मंे 75 परीक्षार्थी ही केंद्र तक पहुंचे। जबकि दूसरी शिफ्ट मंे 19 परीक्षार्थी पहुंचे।

वेरिफकेशन मंे उलझाया-परीक्षार्थियांे को तीन स्तरांे पर अपना वेरिफिकेशन देना। इसमंे विद्यार्थियांे को आधार कार्ड, परीक्षार्थी की फोटो, थंब आिद था। ये सभी ऑनलाइन वेरिफिकेशन किए गए। फोटो स्केन होने के साथ ही फिंगर प्रींट मैच कराने मंे भी दिक्कतें आईं। विद्यार्थियांे का नंबर जनरेट किया और वे परीक्षा मंे बैठे। तीसरा वेरिफकेशन पेपर देने के बाद किया। यह देखा कि परीक्षा देने वाला परीक्षार्थी वही था या दूसरा था।

जेईई-मंेस के साथ हम पीईटी की परीक्षा भी देना चाहते थे। जेईई का सेंटर बोरावां मंे, जबकि पीपीटी का खरगोन। 1.20 पर पहुंचने के बाद भी हमें एंट्री नहीं दी गई। इसकी शिकायत 181 पर की है। अर्चिता कुमरावत, परीक्षार्थी बरूड़

वेन मंे बैठकर कुछ परीक्षार्थी बोरावां से आए थे। वे दोपहर 1.20 मिनट पर कॉलेज में पहुंचे। जबकि 1 बजे तक ही प्रवेश देने का समय था। एसएस मुकाती, प्रभारी प्राचार्य पोलिटेक्निक कॉलेज खरगोन

वैन से आए खरगोन फिर भी नहीं हो पाए शािमल

बरूड़ निवासी छात्रा अर्चिता कुमरावत ने पीपीटी और जेईई मंेस दोनांे की परीक्षाआंे के लिए आवेदन किया था। सुबह 9 बजे से जेईई मंेस की परीक्षा होने के बाद वे और उनकी साथी छात्राएं वेन करके पीपीटी की परीक्षा देने के िलए खरगोन पोलिटेक्निक कॉलेज आई। यहां पर 1.20 बजे वे बोरांवा से पहुंचे। इधर पीपीटी मंे वेरिफिकेशन के लिए परीक्षार्थी को दोपहर 12 बजे तक केंद्र मंे पहुंचना था। अर्चिता और उनकी साथी छात्राएं समय पर नहीं पहुंची तो उसे परीक्षा से वंिचत रहना पड़ा।

खबरें और भी हैं...