पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12 हजार से ज्यादा किसानों को मिलेंगे 17 करोड़ रुपए

12 हजार से ज्यादा किसानों को मिलेंगे 17 करोड़ रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कृषक समृद्धि योजना : आज किसानों के खातों में जमा होगी 200 रुपए क्विंटल गेहूं की राशि

भास्कर संवाददाता | खरगोन

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत पिछले साल समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने वाले किसानों को सरकार 200 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि देगी। सोमवार को कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार व सांसद सुभाष पटेल 12 हजार से ज्यादा किसानों को 17 करोड़ 40 लाख रुपए से ज्यादा की राशि देंगे।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत मंडी में किसान सम्मेलन एवं उत्पादकता प्रोत्साहन राशि वितरण के लिए सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम होगा। सीसीबी के एमडी एमके बारचे ने बताया जिलेभर के किसानों को 17 करोड़ से ज्यादा का फायदा होगा।

राशि किसानों के खातों में जमा होगी। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई है। कार्यक्रम में विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी, राजकुमार मेव, झूमा सोलंकी, सचिन यादव, विजयसिंह सोलंकी, बाबूलाल महाजन, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला डावर, सीसीबी अध्यक्ष रणजीत डंडीर, मंडी अध्यक्ष एडिया देपाले, उपाध्यक्ष छोटू कुशवाह रहेंगे।

खबरें और भी हैं...