निःशुल्क सामूहिक ब्राह्मण यज्ञोपवित समिति का गठन, कार्यक्रम 22 को
खरगोन | श्री आद्यगुरु शंकराचार्यजी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में वैशाख शुक्ल सप्तमी पर 22 अप्रैल को कुंदा नदी तट स्थित रामद्वारा मंदिर में निःशुल्क सामूहिक ब्राह्मण यज्ञोपवित संस्कार होगा। आयोजन को लेकर शनिवार रात को बैठक हुई। इसमें समिति का गठन हुआ आयोजनकर्ता गीता गंगा ट्रस्ट खरगोन अध्यक्ष जगदीश ठक्कर ने बताया समिति में संयोजक महेश ठक्कर को नियुक्त किया गया। अध्यक्ष राकेश राणा, उपाध्यक्ष स्वप्निल पंड्या, संरक्षक ब्राह्मण, क्षत्रिय एवं वैश्य समाजों के अध्यक्षों को नियुक्त किया है। महिला प्रभारी सरिता ठक्कर, साधना राणा व भारती रघुवंशी, रूपेश राणा, सुभाष ठक्कर, रमेश भंडारी, अजय रघुवंशी, गोविंद ठक्कर, मनोज महाजन एवं श्याम महाजन को बनाया है। आचार्य के रूप में पंडित जगदीश ठक्कर के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार होगा। बैठक में शहर में गीता भवन बनाने पर भी चर्चा हुई।