वेबसाइट पर पता चलेगा किस गांव में कितनी बिजली खपत
बिजली वितरण कंपनी द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत एमपीडब्ल्यू जेड डॉट कॉम पर विशेष सॉफ्टेवयर की मदद से ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत गांवों में खपत के साथ बिजली चोरी का पता भी आसानी से लग जाएगा। इसके लिए सभी फीडर को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद किसी भी फीडर से जुड़े गांव में बिजली चोरी का प्रयास किए जाएगा तो इसकी ऑनलाइन जानकारी मिल जाएगी। विभाग के अधिकारी तत्काल संबंधित गांव में पहुंचकर कार्रवाई कर सकेंगे। इसके लिए डाटा ऑनलाइन करने का कार्य शुरू हो गया है।
बिजली कंपनी द्वारा जिले के सभी सर्किलों के फीडर अनुसार डाटा एचसीएल को उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें बिजली की इनपुट एनर्जी फीडर के अनुसार अपलोड की जाएगी। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति और बिजली चोरी की जानकारी मिलेगी। सर्किल के फीडर अनुसार सिस्टम को ऑनलाइन करने के बाद बाकी सर्किल में ऑनलाइन होंगे। इसके अलावा उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1912 पर फोन कर बिजली संबंधित किसी भी समस्या का समाधान करवा सकेंगे। यह सुविधा प्रतिदिन 12 घंटे उपलब्ध रहेगी। बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री रविकांत रंजन ने कहा तैयारियां चल रही है। जिले में कई जगह बिजली चोरी होती है।
श्रमोदय आवासीय विद्यालयों के लिए परीक्षा 29 को होगी
खरगोन | मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों को शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए जिले में प्रवेश परीक्षा अब 29 अप्रैल को होगी। पहले यह परीक्षा 8 अप्रैल को होना थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है।