शिविर में 650 मरीजों का इलाज
कसरावद | सामाजिक संस्था कसरावद वेलफेयर सोसायटी ने नवजीवन हॉस्पिटल व बायो-रे एसोसिएशन के सहयोग से रविवार को सरदार वल्लभभाई पटेल स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। अध्यक्ष हेमंत सोनी, सुधीर सराफ व डॉ. आशीष दुबे ने बताया लगभग 650 मरीजों का पंजीयन हुआ। इंदौर व खरगोन के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने इनका इलाज किया। बायो-रे एसोसिएशन के चलित अस्पताल से मरीजों की निशुल्क जांचें व एक्स-रे किए गए।