पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे हादसों का कारण

बेतरतीब खड़े वाहन बन रहे हादसों का कारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस प्रकार खाडे़ वाहनों से आने जाने वालों काे हो रही परेशानी।

भास्कर संवाददाता | बालसमुद

इंदौर-खरगोन मुख्य मार्ग पर बसे गांव में यातायात का दबाव बढ़ने के साथ गुरुवार को सड़क के दोनों किनारों पर पशु हाट बाजार जाने वाले वाहनों की लंबी कतारे लगने से जाम की स्थिति बन रही है। इसके चलते हादसे हो रहे हैं।

ग्रामीणों के अवगत करवाने के बाद पंचायत व पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। गुरुवार को सुंद्रेल में पशु हाट बाजार लगता है। इस हाट में जाने वाले पशु वाहन चालक गांव में नाश्ता करने के लिए रुकते हैं। यह अपने वाहन बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ही खड़े कर रहे हैं। सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देने से बाइक चालक टकरा जाते हैं। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क किनारे वाहन खड़े रहने की समस्या को कई मर्तबा शांति समिति की बैठक में उठाने के बाद भी स्थिति जस की तस है।

कार्रवाई करेंगे

सड़क किनारे अतिक्रमण को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। पुलिस की मदद से वाहनों पर कार्रवाई करवाएंगे। कमलेश पाटीदार, सरपंच

चालानी कार्रवाई करेंगे

शांति समिति की बैठक में सड़क किनारे वाहन खड़े करने की शिकायत मिली थी। होटल मालिक व वाहन चालकों को हिदायत दी थी। इसके बाद भी वाहन सड़क किनारे लग रहे हैं तो होटल वालों पर वैधानिक कार्रवाई के साथ वाहन चालकों के चालान बनाए जाएंगे। कृष्णपालसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक, पुलिस सहायता केंद्र बालसमुद

खबरें और भी हैं...