पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोक सेवा में वाट्सअप पर मिलेंगे प्रमाण पत्र

लोक सेवा में वाट्सअप पर मिलेंगे प्रमाण पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोक सेवा में वाट्सअप पर मिलेंगे प्रमाण पत्र

भास्कर संवाददाता | खरगोन

मध्य प्रदेश लोकसेवा अभिकरण ने लोक सेवा केंद्रों मे एक नई सुविधा शुरू की है। इसमें अब लोगों को वाट्सअप के माध्यम से भी प्रमाण पत्र उनके मोबाइल पर भेजे जाएंगे। इसके लिए आवेदक को अपना वाट्सअप नंबर दर्ज कराना होगा।

सॉफ्टवेयर में इस प्रकार की व्यवस्था से लोग कही भी प्रमाण पत्र निकाल सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा केवल आय एवं निवासी के प्रमाण पत्रों के संबंध में शुरू हुई है।

खबरें और भी हैं...