पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासियों के प्रदेश संगठनों की बैठक 20 को, राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा

आदिवासियों के प्रदेश संगठनों की बैठक 20 को, राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासियों के प्रदेश संगठनों की बैठक 20 को, राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा

खरगोन |
देश में बदलते सामाजिक परिवेश को देखते हुए आदिवासी समाज को संगठित करने के लिए सभी संगठन भी एक जाजम पर आने लगे हैं। इसके चलते 20 मई को समाज के वरिष्ठजनों की पहल पर प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन भोपाल के गांधी भवन में होगा। नेशनल जयस संरक्षक राजेद्रसिंह पंवार ने बताया कि बैठक में 50 से ज्यादा संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य व आदिवासी समाज पर चिंतन होगा। इसमें समाज को किस दिशा में जाना चाहिए। क्या वर्तमान सरकार से समाज संतुष्ट हैं। क्या पूर्ववर्ती सरकार हमारे लिए ठीक थीं। हम क्या करें या नया विकल्पों पर सोचे।

खबरें और भी हैं...