पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेसीबी के पंजे पर 15 मिनट तक शव रखने के

जेसीबी के पंजे पर 15 मिनट तक शव रखने के

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीबी के पंजे पर 15 मिनट तक शव रखने के मामले में दो सप्ताह बाद भी जांच अधूरी

खरगोन | नवग्रह मेला मैदान परिसर में 3 मई को सोख्ता गड्ढे में लोहारी के लाइनमैन कमलसिंह रतनसिंह के शव को जेसीबी के पंजे में 15 मिनट तक रखने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। संवेदनहीनता के मामले में करीब दो सप्ताह बाद भी पुलिस ने कुछ लोगों के बयान नहीं लिए हैं। एसपी डी कल्याण चक्रवर्ती ने एसडीओपी दिलीप बिलवाल को जांच अधिकारी नियुक्त किया था। अब तक जांच अधिकारी ने एसपी को रिपोर्ट ही नहीं दी है। पुलिस की जांच में देरी से लगता है कि वह संवेदनहीनता का मामला नहीं मान रही है। लाइनमैन के शव को जेसीबी के पंजे पर 15 मिनट तक रखकर पंचनामा बनाने पर किसी को दोषी नहीं मान रही है।

बयान लिए हैं। पीएम रिपोर्ट के कारण देरी हुई है। फिलहाल अवकाश पर हूं। सोमवार तक एसपी को रिपोर्ट देंगे। दिलीप बिलवाल, एसडीओपी

कलेक्टर ने बीएलओ को किया सस्पैंड

खरगोन | कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने तहसीलदार एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कसरावद की रिपोर्ट पर कसरावद तहसील के बीएलओ को सस्पैंड किया है। प्रावि सुर्वा के सहायक शिक्षक चंद्रपाल गुप्ता बीएलओ ने नेट की प्रगति शून्य, बहुत कम की है। साथ ही अनुशासनहीनता एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही व उदासीनता की है। कलेक्टर ने सस्पैंड किया है। इनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसरावद रहेगा।

खबरें और भी हैं...