पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आशुतोष पुरोहित रेडक्रास प्रदेशाध्यक्ष बने, उपमा राय को आठ वोट से हराया

आशुतोष पुरोहित रेडक्रास प्रदेशाध्यक्ष बने, उपमा राय को आठ वोट से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पत्रकार संघ खरगोन के अध्यक्ष आशुतोष पुरोहित ने मप्र रेडक्रास सोसायटी का प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। भोपाल स्थित राज्यपाल भवन में गुरुवार को हुए चुनाव में श्री पुरोहित ने उपमा रॉय को 26-18 वोटों से हराया। जीत से खरगोन सहित प्रदेशभर में स्नेहजनों ने श्री पुरोहित को जीत को उपलब्धि बताया।

नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ने बताया उपाध्यक्ष रतलाम से मोहित शुक्ला, कोषाध्यक्ष बुरहानपुर से मनोज अग्रवाल जीते। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष व विधायक मुकेश नायक, संजय शर्मा, यादवेंद्रसिंह, सुरेश चंदेल, राकेश जायसवाल, शशिकांत शर्मा, संजय जायसवाल, लायंस क्लब अध्यक्ष इंद्रजीतसिंह चावला, संजय पाटिल, धीरज मिश्रा, सचिन गुप्ता आदि ने स्वागत किया। शाम 6 बजे शहर के श्रीकृष्ण तिराहे पर लोगों ने आतिशबाजी की।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव मोहनराव निर्वाचन प्रमाण पत्र देते हुए।

खबरें और भी हैं...