पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरगोन मंे चार लाॅट के सैंपल अमानक, जावरा रतलाम से लाए सोयाबीन बीज

खरगोन मंे चार लाॅट के सैंपल अमानक, जावरा-रतलाम से लाए सोयाबीन बीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
300 की आवश्यकता 120 क्विंटल आया बीज, जून के पहले सप्ताह से शुरू होगा विक्रय

भास्कर संवाददाता | खरगोन

सोयाबीन किसानांे से खरीदा गया बीज लेबोटरी में अमानक निकला है। खरीफ सीजन के लिए बीज निगम ने जावरा और रतलाम से 120 क्विंटल बीज लाया है। इसका िवक्रय जून के प्रथम सप्ताह से होगा।

जिले मंे 40 हजार हेक्टेयर सोयाबीन का रकबा है। इसके िलए निगम हर साल करीब 300 क्विंटल बीज की व्यवस्था करता है। इसमंे से ज्यादातर सोयाबीन स्थानीय किसानांे से खरीदकर इसे उपचारित किया जाता है। इस वर्ष चार लाॅट मंे खरीदा था। ये अंकुरित कैसे होगा इसकी जांच सागर की लेबोटरी मंे की गई लेकिन चारों लॉट के बीज पर्याप्त रूप से अंकुरित नहीं हो पाए। इसके चलते ये अमानक करार दिया गया।

पूर्व में चार लॉट मंे खरीदा गया सोयाबीन अमानक निकला। किसानांे की आवश्यकता का पूरा बीज उपलब्ध कराने के लिए जावरा-रतलाम से बुलाया है। अभय कुमार लंकड़, बीज निगम प्रभारी

95:60 नंबर का मंगाया सोयाबीन का बीज

सोयाबीन की 95:60 नंबर की प्रजाति का बीज खरगोन के ज्यादातर किसान लगाते हैं। यही बीज 120 क्विंटल बीज आया है। मांग को देखते हुए अफसरांे ने 60 क्विंटल का और आर्डर दे िदया है। एक एकड़ की बोवनी मंे 30 किलो सोयाबीन लगता है। पिछले साल 4500 रुपए प्रति क्विंटल था बीज बेचा था। बीज निगम ने इसके रेट अभी तय नहीं किए हैं। जून के प्रथम सप्ताह मंे रेट तय कर विक्रय शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...