खरगोन | ऋणों के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना चल रही है। किसान 15 जून तक अपने बकाया ऋण के मूलधन की 50 प्रतिशत राशि जमा कर इस योजना का लाभ ले सकेंगे। किसान द्वारा जिस दिनांक को शेष आधे धन की मूलधन राशि चुकाई जाएगी। उसी दिन कृषक को उस राशि के बराबर का शून्य प्रतिशत ब्याज पर नवीन नकद ऋण स्वीकृत कर दिया जाएगा।