विधिक सेवा में महिला व बच्चों को मिलेगी जानकारियां
खरगोन | टेमला रोड स्थित जिला जेल में कैदियों व उनके साथ रहने वाले बच्चों के लिए दस दिनी विधिक सेवा का शुभारंभ गुरुवार को तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं एडीजे सुभाष सोलंकी ने किया। इसमें एडीजे ने कहा दस दिन तक स्वास्थ्य, साक्षरता व अधिकारियों की जानकारियां मिलेगी। सीजेएम अरुण कुमार खरादी ने बताया महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. एमके बार्चे, डॉ. सारिका पटेल, जेल अधीक्षक श्री ओसारी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष आरआर पाठक, सचिव दीपक सोनी, शिवशंकर मंडलोई आदि मौजूद थे।