सीनियर सिटीजन संघ की समिति गठित, तलूजा फिर बने अध्यक्ष
खरियार रोड| वरिष्ठ नागरिक संघ की अग्रसेन भवन में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें महेंद्र सिंह तलूजा को फिर संघ का अध्यक्ष का भार सौंपा गया है। इससे पहले भी वे अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कुशलता से निभा चुके हैं।
कार्यकारिणी में अन्य प्रमुख लोगों में कैलाश मरोदिया तथा डा शिब प्रसाद बेहेरा को उपाध्यक्ष, बलदेव चंद्राकर को सचिव, रमेश राठौर व गोपाल राव को सह सचिव, मुरली मनोहर मलानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में डा जयलाल चंद्राकर, कमलाकांत मिश्रा, लाखन लखमानिया, सत्यनारायण अग्रवाल, पुरुषोत्तम मलानी, बंशीलाल डागा और राधेश्याम चंद्राकर को सलाहकार बनाया गया है। इनके अलावा 17 सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य सूची में रखा गया है। दोबारा अध्यक्ष का पद संभालने के बाद महेंद्र सिंह तलूजा ने कहा कि वे संघ के पूर्व कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के अलावा नए कार्यक्रम हाथ ले रहे हैं जिसमें समाज सेवा के कार्य अहम होंगे। ज्ञात हो कि वरिष्ठ नागरिक संघ द्वारा सभी सदस्यों को अधिकृत पहचान पत्र भी जारी करता है।