केएसएस महिला विंग का गठन 22 को
खरियार रोड| स्वयंसेवी संस्था खरियार रोड सेवा समिति (केएसएस) की महिला विंग गठन के लिए सार्वजनिक धर्मशाला में बैठक की गई। बैठक में केएसएस महिला विंग के गठन को अंतिम रूप दिया गया और 22 अप्रैल को पूरी कार्यकारिणी बनाने करने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष डागा ने बताया कि महिला विंग गठन के बाद 25 अप्रैल को देश में दुष्कर्म व हत्या के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा तथा कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। केएसएस के अध्यक्ष निशांत डागा की अध्यक्षता में बैठक में संरक्षक प्रेमचंद डागा, छेदी भाई अग्रवाल, प्रदीप जैन, प्रकाश अग्रवाल, केएसएस के सदस्य राकेश वर्मा, वैभव निगम, गंगा साहू, अकबर शेखानी आदि के अलावा अर्चना गुप्ता, नेहा डागा, रीतू मदनकर, शाहदा शेखनी, आशी कालिया, प्रियंका आदि मौजूद थे।
खरियार रोड. बैठक में मौजूद खरियार रोड सेवा समिति के सदस्य।