पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व सरपंच की नक्सलियों ने गोली मारकर की हत्या

पूर्व सरपंच की नक्सलियों ने गोली मारकर की हत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के बोडेन ब्लॉक में भैंसादानी के पूर्व सरपंच हीरासिंह माझी (47) की सोमवार को माओवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्व सरपंच का शव सहजपानी गांव के पास पड़ा मिला। उसके शव के पास माओवादियों ने पर्चा लिख कर भी छोड़ा, जिसमें पूर्व सरपंच पर आरोप लगाए गए थे।

पर्चे में कहा गया कि भैसादानी पंचायत कार्यालय में विगत दिनों जो आगजनी हुई थी, उसमें माओवादियों का हाथ बताया गया था। जबकि माओवादियों की ओर से इसका खंडन करते हुए कहा गया कि पंचायत के कार्यों में हुई गड़बड़ी को छिपाने के लिए पूर्व सरपंच ने खुद आग लगाई और माओवादियों को जिम्मेदार ठहरा दिया। पर्चे में मृतक सरपंच पर पंचायत की योजना में अनियमितता करने का भी आरोप लगाते हुए उसे टारगेट करने की बात लिखी हुई है। भैंसादानी-पाटधरा मार्ग पर पड़े मृतक हीरासिंह माझी के शव को गांववालों के सहयोग से बरामद किया गया तथा मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक सरपंच 2007 से 2012 तक भैंसादानी पंचायत का सरपंच था। वह धोबीघाटी गांव का मूल निवासी है जो बोडेन ब्लॉक मुख्यालय में पिछले कुछ सालों से रह रहा था। बताया गया है कि वह अपनी बेटियों से मिलने बाइक से धोबीघाटी गांव गया था जहां से लौटते समय माओवादियों ने उसे गोली मार दी।

खबरें और भी हैं...