खरियार रोड| मधुमेह से ग्रस्त मरीजों की जांच के लिए निशुल्क मेगा शिविर का आयोजन रविवार को किया जाएगा। कलिंग बीजू वाहिनी के तत्वावधान में यह शिविर दादीजी भवन में लगेगा। इसमें रायपुर के डाॅ. जवाहर अग्रवाल सेवा देंगे। संयोजक सुरेश आचारी ने बताया कि शिविर में केवल 200 मरीजों की जांच का टारगेट रखा गया है, जिसमें करीब 4 हजार रुपए की जांच मुफ्त में की जाएगी। इस शिविर के लिए अब तक करीब डेढ़ सौ मरीजों का पंजीयन किया जा चुका है।