खरियार रोड| प्रदेश संघ के आव्हान पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला स्तरीय कार्यालय के कर्मचारी 18 दिनों से काम बंद कर तहसील कार्यालय के सामने आंदोलन कर रहे हैं। इसके चलते अनेक विभागों को काम ठप हो गया है।
कर्मचारियों की मांग है कि क्लर्क स्तर की प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक किया जाए, कर्मचारियों को स्वतंत्र कैडर में शामिल किया जाए, कांट्रेक्ट नियुक्ति बंद की जाए। इस आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी भी धरने पर बैठे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष घासीराम माझी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह तलूजा, राजेंद्र जैन, जिला युकां अध्यक्ष सौरभ चंद्राकर, खरियार रोड शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद जुनेद आदि प्रमुख पदाधिकारी कर्मचारी संघ के धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान संघ ने कांग्रेस को ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस अध्यक्ष घासीराम माझी ने कहा कि कर्मचारी संघ की मांग बिल्कुल जायज है। इस आंदोलन से जिले के करीब 140 कर्मचारी जुड़े हैं।
खरियार रोड. तहसील कार्यालय के सामने कर्मचारी दे रहे धरना।