पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॅरियर चयन के लिए वर्कशाॅप कल

कॅरियर चयन के लिए वर्कशाॅप कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरियार रोड| भारतीय जैन संगठना की पुरुष व महिला शाखा की ओर से बच्चों के लिए सही कॅरियर चुनने में पालकों की मदद करने के मकसद से एक वर्कशॉप का आयोजन रविवार को किया गया है। जैन भवन में शाम साढ़े बजे से शुरू होने वाले इस वर्कशॉप में कॅरियर काउंसिलर गगन बरडिया बच्चों के साथ अभिभावकों को कॅरियर से जुड़े जरूरी टिप्स देंगे। संगठना की ओर से कहा गया कि कंपीटिशन के इस दौर में अपने बच्चों के लिए सही कॅरियर का चयन चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में जानकार या काउंसिलर की मदद काफी उपयोगी होगी।

खबरें और भी हैं...