खरियार रोड| महिलाओं पर बढ़ रहे प्रताड़ना के मामले, बालिकाओं की सुरक्षा आदि मामलों पर विफल रहने का आरोप राज्य सरकार पर लगाते हुए भाजपा ने महिला सुरक्षा यात्रा निकाली। वहीं पूर्व सांसद संगीता कुमारी सिंहदेव के नेतृत्व में जिला स्तरीय महिला समावेश का आयोजन पुलिस मैदान में हुआ। इसमें महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार के रवैए की आलोचना की गई। कार्यक्रम में जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष जेमामणी धरूआ, संगीता कुमारी सिंहदेव, कालाहांडी जिला परिषद अध्यक्ष नमिता रानी साहू, रश्मि रेखा, सभानेत्री सागरिका, पंकजिनी पंडा आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थीं।