नुआपाड़ा एनएसी मामले की सुनवाई 24 अप्रैल को
खरियार रोड| जिला मुख्यालय नुआपाड़ा एनएसी के चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी जिसके बाद हाईकोर्ट ने पूरी चुनाव प्रक्रिया पर स्थगन आदेश जारी कर दिया था। इस मामले की अंतिम सुनवाई 24 अप्रैल को होगी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में हुए नुआपाड़ा एनएसी के चुनाव में जो वार्ड आरक्षण रखा गया था अगले चुनाव के लिए भी उसी आरक्षण को जस का तस रख दिया गया था और चुनाव की घोषणा भी हो चुकी थी। वार्ड आरक्षण को चुनौती देते हुए नुआपाड़ा निवासी महेश ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी, इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया थम गई थी।