पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो सौ से ज्यादा लोगों ने कराई शुगर की जांच

दो सौ से ज्यादा लोगों ने कराई शुगर की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरियार रोड. स्वास्थ्य मेगा शिविर के शुभारंभ के दौरान मौजूद अतिथि।

खरियार रोड| कलिंग बीजू वाहिनी ने मधुमेह के मरीजों की जांच के लिए निशुल्क मेगा शिविर का रविवार को आयोजन किया। दादीजी भवन में हुए इस आयोजन में नगर डॉ. सोमनाथ चंद्राकर और रायपुर स्थित लाइफवर्थ हॉस्पिटल के डॉ. जवाहर अग्रवाल व उनकी टीम ने सहयोग दिया। कलिंग बीजू सेना के संयोजक सुरेश आचारी के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 200 मरीजों की जांच का लक्ष्य रखा गया था लेकिन इससे ज्यादा मरीज पहुंचे। मरीजों की सुविधा के लिए अग्रिम पंजीयन की व्यवस्था की गई थी। शिविर में डायबिटीज से संबंधित करीब 4 हजार रुपए की जांच मुफ्त में की गई। इस शिविर में पीडी वृषभचंद्र नायक मुख्य अतिथि, एडीएमओ डॉ. पंडा, सीएचसी इंचार्ज डॉ. बाग, डीएवी कालेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. शिबप्रसाद बेहरा, ईओ देवेंद्र नाथ महाराणा, प्रदीप जैन अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। शहर में पहली बार हुए ऐसे शिविर के आयोजन में सुरेश आचारी के अलावा दीपक महाराणा, राजेश कच्छल, पप्पू ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, विकास आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...