एससी-एसटी कल्याण विभाग के मंत्री रमेश माझी एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को जिले में पहुंचे और एक करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया। हेलीकॉप्टर से वे पहले जिले के सिनापाली पहुंचे। सिनापाली व गंडाबहाली और कोमना ब्लॉक में प्रस्तावित कल्याण मंडप का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। कोमना से वे गोतमा एयर स्ट्रीप पहुंचे, यहां सड़क मार्ग से पहले परकोड़ पहुंचकर कल्याण मंडप का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि परकोड़ में कल्याण मंडप का निर्माण 20 लाख की लागत से सांसद अर्क केशरीदेव की सांसद निधि से किया जा रहा है। उसके बाद वे परसकोल में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर करीब 3 बजे वापस राजधानी चले गए। इस दौरान जिला बीजेडी अध्यक्ष तथा पूर्व विधायक राजू भाई धोलकिया, युवा बीजेडी अध्यक्ष राजेश निगम, भैरब साहू, जिला परिषद उपाध्यक्ष भानू प्रताप माझी, निशांत डागा, कोमना ब्लाक अध्यक्ष मनोज मिश्र, प्लानिंग बोर्ड के सचिव सुजीत कुमार, बीजद के प्रदेश सचिव भैरव साहू, धनीराम साहू, समिति सदस्य चिनीलाल साहू, मुन्ना जगत उपस्थित थे।
खरियार रोड. कार्यकर्ताओं ने गोतमा एयरस्ट्रिप पर मंत्री का किया स्वागत।