पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुष्कर्म के विरोध में महिला सुरक्षा यात्रा आज से शुरू

दुष्कर्म के विरोध में महिला सुरक्षा यात्रा आज से शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरियार रोड. आयोजन की जानकारी देते हुए भाजपा के नेता।

भास्कर न्यूज|खरियार रोड

भाजपा की महिला मोर्चा प्रदेश में आए दिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, नाबालिगों के साथ हो रहे दुष्कर्म और हत्या के विरोध में 17 मई से महिला सुरक्षा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा वाहनों के जरिए प्रदेश के 7 जगहों से निकाली जाएगी।

बलांगीर जिले के पटनागढ़ से यात्रा का शुभारंभ पूर्व सांसद संगीता कुमारी सिंहदेव के नेतृत्व में होगा जो कि पदमपुर पाईकमाल होते हुए नुआपाड़ा जिले के चार चौक पर पहुंचेगी। इसके बाद नुआपड़ा जिला मुख्यालय स्थित एकता चौक में सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व जिला संगठन प्रभारी गोविंद अग्रवाल ने दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शिव प्रसाद मुंड, जिला महामंत्री गोल्डी अग्रवाल, सुशांत पति, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मैनेजर आर्य, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष अभिनंदन पंडा सहित प्रमुख भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। गोविंद अग्रवाल ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा महिला सुरक्षा यात्रा निकाली जा रही है। जो बलांगीर, कालाहांडी व नवरंगपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए यह यात्रा नुआपाड़ा, बोडेन, राजा खरियार, सिनापाली होते हुए गोलामुंडा, धर्मगढ़, कालाहांडी क्षेत्र में आगे बढ़ेगी।

खबरें और भी हैं...