पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6वें दिन भी जारी रहीं गरीब सेना के अध्यक्ष मंगराज की भूख हड़ताल

6वें दिन भी जारी रहीं गरीब सेना के अध्यक्ष मंगराज की भूख हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरियार रोड. कलेक्टोरेट के सामने जारी अनशन में शािमल लोग।

भास्कर न्यूज|खरियार रोड

काम की तलाश में पलायन करने वाले श्रमिक की मौत की जांच, मुआवजा, समेत मनरेगा का बकाया भुगतान, गिधमाल पंचायत में नियुक्ति की जांच, गैर कानूनी रूप से श्रमिकों को बाहर भेजने वाले दलालों के खिलाफ कार्रवाई करने, मनरेगा में काम कर चुके श्रमिकों का बकाया भुगतान करने, कपास, मक्का आदि फसल लेने वाले किसानों के नुकसान की भरवाई करने, पंजीकृत श्रमिकों को सभी प्रकार की सरकारी सुविधा प्रदान करने समेत 13 मांगों को लेकर बीते हफ्ते बुधवार से कलेक्टोरेट के सामने शुरु की गई भूख हड़ताल सोमवार को 6वें दिन भी जारी रही।

भूख हड़ताल पर बैठे गरीब सेना के अध्यक्ष रबिंद्र मंगराज ने फिर दोहराया की मांग पूरी होने से पहले वे उठने वाले नहीं है। इस बीच उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

सरकारी चिकित्सक ने रविवार को उनका चेकअप भी किया। इधर, सोमवार को एडीएम, एडिशनल कलेक्टर, एपीडी, डीएओ, बीडीओ, लोकपाल आदि अधिकारियों की आंदोलनरत लोगों के साथ चर्चा भी हुई। सोमवार को ही जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसन्न पाढ़ी, जिला परिषद उपाध्यक्ष भानू प्रताप माझी, पूर्व राज्यसभा सांसद के प्रतिनिधि सुरेश आचारी, अधिवक्ता देवदत्त दीक्षित, कांग्रेस के मोहम्मद जुनेद, पूर्व सरपंच लालराम साहू, दिलीप साहू आदि अनशन स्थल पर पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...