पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्टेट बैंक के गेट पर मिला वृद्ध का शव

स्टेट बैंक के गेट पर मिला वृद्ध का शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरियार रोड| शनिवार व रविवार की दो दिनों की छुट्‌टी के बाद सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे भारतीय स्टेट बैंक के कर्मी व अफसर दफ्तर पहुंचे तो मेन गेट पर एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। माना जा रहा है वह मांग कर गुजारा करता होगा और रात को बैंक के सामने सो गया होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद बैंक का गेट खाला जा सका। मृतक की पहचान नहीं हो पाई लेकिन उसे भीख मांगते देखा जा चुका है। थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया पर उसकी फोटो डाल कर शिनाख्त करने की अपील भी की है।

खबरें और भी हैं...