पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 दिन से कर्मचारी आंदोलन पर, कई विभागों में काम ठप

15 दिन से कर्मचारी आंदोलन पर, कई विभागों में काम ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश कर्मचारी संघ के आह्वान पर चार सूत्री मांगों को लेकर जिला कर्मचारी संघ बीते 15 दिनों से आंदोलन कर रहा है। उनकी मांग है कि क्लर्क स्तर की प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक किया जाए, कर्मचारियों को स्वतंत्र कैडर में शामिल किया जाए, कांट्रेक्ट नियुक्ति बंद की जाए।

जिलास्तरीय कार्यालय के कर्मचारी आंदोलन के चलते काम बंद कर लगातार धरना दे रहे हैं। इसके कारण अनेक विभागों में काम पूरी तरह ठप हो गया है। जिले के करीब 140 कर्मचारी इस आंदोलन से जुड़े हैं। इसके चलते राजस्व विभाग, एडीएम, सभी ब्लॉक, तहसील कार्यालय, आरटीओ, समाज कल्याण विभाग, शिशु कल्याण विभाग आदि कार्यालय में काम नहीं हो रहा है।

कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की एेलान किया है। एक ओर सरकार उनकी मांग नहीं मान रही है तो दूसरी ओर कर्मचारी अपनी जिद पर अड़े हैं, ऐसे में आम लोगों को भारी असुविधा हो रही है। इससे पहले भी कर्मचारी संघ इसी मुद्दे को लेकर 21 दिनों का आंदोलन कर चुका है।

खबरें और भी हैं...