केंद्रीय सहकारी बैंक नए भवन में शिफ्ट
खरियार रोड. केंद्रीय सहकारी बैंक के नए भवन में उपस्थित बैंक अध्यक्ष।
भास्कर न्यूज|खरियार रोड
भवानीपटना केंद्रीय सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा अब नए भवन में शिफ्ट हो गई है। सोमवार को महावीर चौक में उक्त शाखा के नए भवन का उद्घाटन किया गया। बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बीजेडी के जिला अध्यक्ष राजू भाई धोलकिया मुख्य अतिथि, बैंक निर्देशक टिकेलाल साहू, मनोज कुमार साहू, खरियार रोड सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश निगम, सचिव महेंद्र कुमार बेहेरा आदि अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। ज्ञात हो कि किसानों को वित्तीय मदद के मकसद से वर्ष 1966 में इस सहकारी बैंक को शुरू किया गया था। इस बैंक में वर्तमान में 24 हजार ग्राहक हैं।