अंबेडकर जयंती पर आज रैली और जनसभा
अंबेडकर जयंती पर आज रैली और जनसभा
खरियार रोड| शहर में पहली बार बाबा साहेब भीम राम अंबेडकर की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम आयोजन 14 अप्रैल को होगा। अंबेडकर जयंती आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसमें सुरेश आचारी संरक्षक तथा राजकुमार चौहान अध्यक्ष हैं। उनके अलावा सूरज जाल, व्यास जाल, दिवाकर बाग, बनवास केंवट, मोहन चेलक, शंकर सुना, भुवन बंछोर, सुरेश बाग, ठाकुर माझी आदि आयोजन समिति टीम में शामिल हैं। अंबेडकर जयंती के मौके पर शनिवार को गणपति पैलेस से एक रैली निकाली जाएगी जो राम मंदिर के सामने पहुंचेगी। यहां पर जनसभा का भी आयोजन किया गया है।
150 लोगों की निशुल्क जांच कर दी गईं दवाइयां
धमतरी | मेमन जमात द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मेमन जमातखाना में किया गया, जिसमें लगभग 150 लोगों की जांच कर दवाइयां भी दी गईं। शिविर में डाॅ. श्रीकांत जाजू, डाॅ. इकबाल परवेज, डॉ. वैभव डेनियल, डॉ. विनीत गोयल, डॉ. हिलाल खान, डॉ. शमा खान ने सेवाएं दी। मेमन जमात के अध्यक्ष हाजी इरफान विरानी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंदों को फायदा पहुंचाना था। शिविर में हाजी गुलाम रोकड़िया, हाजी सलीम नबी, मजीद मेमन, अनस उस्मान, शोएब रोकड़िया आदि उपस्थित थे।