पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आज जोंक लोक कला महोत्सव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आज जोंक लोक कला महोत्सव

खरियार रोड| लोककला प्रचार और कलाकारों काे प्रोत्साहित करने के साथ ही उचित मंच प्रदान करने के मकसद से 14 अप्रैल की रात को जोंक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। स्वयं सेवी संस्था एथलेटिक एंड कल्चरल एसोसिएशन और कंचनबेन रसिकलाल धोलकिया चेरीटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस महोत्सव का आयोजन विठोबा टाकिज परिसर में शनिवार की रात को किया जाएगा। इस आयोजन में ओडिशा समेत पड़ोसी छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस आयोजन के लिए एक समिति बनाई गई है जिसमें राजू भाई धोलकिया अध्यक्ष, प्रतीक मिश्रा उपाध्यक्ष, अमन दास सचिव, अजहर खान कोषाध्यक्ष, शुभम तांडी सांस्कृतिक सचिव, स्वयं मिश्रा खेल सचिव, सेंकी बैंस सह सचिव तथा रामू गुप्ता सह कोषाध्यक्ष हैं।

खबरें और भी हैं...