मनरेगा कार्यों की समीक्षा करने पहाड़ी रास्ता पार कर अनूपगढ़ पहुंचे लोकपाल
खरियार रोड| जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर और समुद्र सतह से करीब 2000 फुट ऊंचाई पर स्थित कोमना ब्लाक अंतर्गत नवगठित पोएंर पंचायत में मनरेगा कार्य की समीक्षा करने के लिए मनरेगा काम की जांच के लिए नियुक्त लोकपाल आर विजयराज, पंचायत की ईओ व टीम पहुंची। दुर्गम इलाके में स्थित उक्त पंचायत जाने के लिए रास्ता नहीं है। पहाड़ी रास्ते को पार कर पहुंचे लोकपाल व टीम का ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया क्योंकि सालों के बाद कोई प्रशासनिक अमला वहां पहुंचा था। इस पंचायत में मनरेगा के कार्य, उसका भुगतान आदि की समीक्षा के लिए गई टीम ने इस की भी जांच की जिसमें मनरेगा का बकाया भुगतान नहीं होने की शिकायत की गई थी।