खरखौदा | चीन के बीजिंग शहर में स्थित शिन्धुवा विश्विद्यालय में एशिया पेशिफिक कैरियर डेवेलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दो शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए पीपली के शहीद दलबीर सिंह कॉलेज की सहायक प्राध्यापिका डॉ रश्मी सरोहा ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। डॉ रश्मि ने एशिया पेशिफिक कैरियर डेवेलपमेंट एसो. द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस वर्ष एसो. द्वारा पांच सौ विद्वानों को इमर्जिंग लीडर स्कोलरशिप के लिए हिस्सा लिया था। सम्मेलन में स्कालरशिप लेकर खरखौदा कॉलेज लौटी प्राध्यापिका डॉ रश्मि सरोहा का सोमवार को कॉलेज प्रबंधन की तरफ से स्वागत किया गया। कॉलेज पहुंचने पर प्राध्यापिका एवं पूर्व कार्यकारी प्राचार्या डॉ किरण सरोहा ने कहा कि बीजिंग में हिस्सा लेकर लौटी प्राध्यापिका रश्मि के अनुभव का छात्रों को फायदा मिलेगा।