पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रा तन्नू ने पाया स्कूल में पहला स्थान

95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छात्रा तन्नू ने पाया स्कूल में पहला स्थान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा | क्षेत्र के खांडा गांव में स्थित कर्ण सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा तन्नू ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला, साक्षी ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा व कीर्ति ने 92.8 प्रतशित अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सुनील पारासर ने बताया कि 10वीं के 110 छात्रों में से 37 ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया जबकि 57 ने प्रथम श्रेणी परीक्षा पास की है। इसी तरह से 12वीं में किरण ने 93.8 प्रतिशत अंक, ईशिका 92.4 प्रतशित अंक व विधि ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त ज्ञानदीप वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहणा में 27 छात्र छात्राओं में से 14 छात्र-छात्राओं ने मेरिट स्थान प्राप्त करके अपने स्कूल का नाम वह माता पिताओं का नाम रोशन किया। प्राचार्य श्रीमती शीतल शर्मा ने बताया कि विद्यालय की छात्रा नैंसी ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

खबरें और भी हैं...