पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों को राहत : 20 लाख से हो रहा ई दिशा केंद्र का निर्माण

लोगों को राहत : 20 लाख से हो रहा ई-दिशा केंद्र का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरखौदा | तहसील कार्यालय प्रांगण में कई कमरों को आपस में जोड़ने वाली दीवारों को हटाकर एक हाल रूपी ई-दिशा केंद्र का निर्माण फिलहाल अंतिम चरण में हैं। इस ई-दिशा केंद्र में न केवल कर्मचारियों के लिए ए.सी की फैसिलिटी उपलब्ध करवाई गई है बल्कि अपना काम कराने आए लोगाें के लिए भी ए.सी लगवाए जा रहे हैं। तहसील व एसडीएम कैंपस से जुड़े सभी कार्य ई-दिशा केंद्र में ही पूरे कराए जाएंगे। ताकि एक छत के नीचे ही सभी तरह की सुविधाएं आम जनता को मिल सके। हर कार्य के लिए एक स्पेशल काउंटर लगाया जाएगा। मौजूदा हाल में अलग अलग स्थानों पर बैठकर सार्वजनिक कार्य किए जाते थे, जो अब एक छत के नीचे आलीशान बिल्डिंग में बैठकर कार्य पूरे किए जाएंगे। पब्लिक के लिए भी बैठने की व्यवस्था की गई है, जबकि मौजूदा हाल में पब्लिक को बिल्डिंग से बाहर धूप में लंबी लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा था।

ई-दिशा केंद्र में होंगे ये कार्य

आय, जाति एवं रिहायशी प्रमाण पत्र फरद संबंधी कार्य इंतकाल संबंधी कार्य लाइसेंस व वाहन रजिस्ट्रेशन कार्य जमीनी रजिस्ट्री एवं पंजीकरण वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य कार्य आधार कार्ड करेक्शन एवं नया बनाने का कार्य

10 लाख साज सज्जा पर खर्च किया जाएगा

ई-दिशा केंद्र में एक तरफ जहां कंप्यूटर सिस्टम मैनेज करने के लिए कर्मचारियों की तरफ ए.सी की व्यवस्था की जा रही है वहीं जिस तरफ दूसरा भाग पब्लिक का है वहां पर भी ए.सी लगाए जा रहे हैं। ई-दिशा केंद्र आकर्षक सीलिंग युक्त बनाया गया है। इसके लिए करीब 10 लाख रुपए निर्माण एवं साज सज्जा पर खर्च किए जाने हैं जबकि करीब 10 लाख रुपए की राशि ए.सी फैसिलिटी पर खर्च किए जाने हैं।’-जे.पी गुलिया, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, खरखौदा।

ई-दिशा केंद्रों एवं कॉमन पब्लिक सेंटरों के माध्यम से प्रदेश की जनता को सुविधा मिलेगी। उन्हें धूप में लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। जल्द ही पूरे प्रदेश में यह सुविधा आम जनता को मिलनी शुरू हो जाएगी। ताकि उन्हें दस्तावेजों से संबंधित कार्य एक ही स्थान पर पूरे कराने की सुविधाएं प्राप्त हो सके।’-कविता जैन, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार।

खबरें और भी हैं...