खरखौदा | शहरी निकाय मंत्री कविता जैन ने खांडा गांव में योग व्यायामशाला का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश ही नहीं पूरे विश्व में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की अलख पीएम मोदी ने जगाई है। जिससे भारत देश में अपने स्वास्थ्य के प्रति शहर एवं ग्रामीण आंचल में बसे ग्रामीण भी जागरूक हुए हैं। कविता जैन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने सीएम के नेतृत्व में 309 व्यायाम एवं योगशालाएं खोली है ताकि युवा नशे से दूर रहकर योग व व्यायाम कर स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहे। 21 जून को विश्व योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम विजय सिंह, दिनेश ठेकेदार, चरण सिंह जोगी, जय सिंह दहिया, सूरजमल, सरपंच अतर सिंह, पान प्रधान, नरेश पहलवान, अनिल, विरेंद्र, कृष्ण, जयपाल, अजीत, मंदीप व यशपाल आदि मौजूद थे।