पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक से भाजपा की उलटी गिनती शुरू : हुड्‌डा

कर्नाटक से भाजपा की उलटी गिनती शुरू : हुड्‌डा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा सत्ता के नशे में इतनी अधिक चूर हो चुकी थी कि प्रजातंत्र व लोकतंत्र को भी कुचलना चाहती थी, लेकिन भारतीय संविधान इतना अधिक कमजोर नहीं है, जिसके कारण कर्नाटक में भाजपा को मुहं की खानी पड़ी है और कर्नाटक से भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अब भाजपा पार्टी देश में जहां पर भी चुनाव होंगे वहीं हारेगी। ये शब्द रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने रिढाऊ गांव में आईएएस बने सुधीर गहलावत के अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहे। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने कहा कि भाजपा पार्टी जनता से वायदे कर मुकर गई। प्रदेश की जनता हरियाणा सरकार से भी छुटकारा पाना चाहती है। इस मौके पर गहलावत अठगांमा खाप प्रधान सतबीर गहलावत ने सांसद दीपेंद्र व यूपीएससी की परीक्षा में 42वां स्थान प्राप्त करने वाले सुधीर गहलावत का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक जयवीर बाल्मीकि, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, मनोज रिढाऊ, राजकुमार रिढाऊ, सतबीर गहलावत खाप प्रधान, नरेश रामपुर सरपंच, प्रदीप सांगवान, कुलदीप तलहान सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं आठगांवों के सरपंच भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...