नारी सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाने होंगे : अन्नु
खरखौदा | यूपीएससी की परीक्षा में देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली अन्नु कुमार ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2016 में जॉब छोड़ने के बाद आईएएस बनने के लिए सोचा और लक्ष्य निर्धारित कर कोचिंग न लेते हुए खुद तैयारी कर यह मुकाम हांसिल किया है। इससे पहले उनके मन में वर्ष 2006 में आईएएस बनने का विचार आया था, लेकिन वे फाइनेंसियल प्रोब्लम होने के कारण अपनी तैयारी नहीं कर सकी थी। मंगलवार को प्रताप स्कूल में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश खेलों में अग्रणी है, पहले कृषि में भी अग्रणी रहा है, अब शिक्षा में भी आगे हैं, लेकिन इतना सब कुछ होते हुए भी हरियाणा में जब नारी सशक्तिकरण की बात आती है तो हम पीछे हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। इस मौके पर प्रधान वेद प्रकाश दहिया, ओमप्रकाश साई कुश्ती कोच, धर्मप्रकाश आर्य, सतप्रकाश आर्य सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे और स्कूल प्रबंधन की तरफ से आईएएस अनु कुमार को सम्मानित किया गया।