रास्ता पूछने के बहाने छीना मोबाइल फोन और नकदी
खरखौदा | एक किरयाना दुकानदार से सोनीपत की तरफ से आए तीन युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने उसका मोबाइल फोन व उसके 6 हजार रुपए की राशि छीन ली। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी है। झिंझौली गांव निवासी जयनारायण ने पुलिस को बताया कि उसकी किरयाना की दुकान है और वह खरखौदा से सामान लेकर वापस आ रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उनके साथ इस वारदात को अंजाम दिया।