22 मई तक स्कूल चलाएगा ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान
खरखौदा | कल्पना चावला विद्यापीठ में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत छात्रों व शहर वासियों का जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 22 मई तक चलाया जाएगा। प्राचार्य आमोद वत्स ने कहा कि इस सप्ताह के अंतर्गत सभी बच्चों को यातायात के नियमों से अवगत कराया जाएगा ताकि वे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से बच सकें व दूसरों को भी प्रेरित कर सके । उन्होंने बताया कि कभी भी जल्दबाजी में ड्राइविंग नहीं करनी चाहिए। हमेशा दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगानी चाहिए। हमें लाल बत्ती (रूको) ,पीली बत्ती (तैयार हो जाओ) व हरी बत्ती(आगे बढ़ो) नियमों का हमेशा पालन करना चाहिए।